हादसा

शराबी युवकों ने कार से बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, छह और लोगों को की कुचलने की कोशिश

टेकचंद कारड़ा

नए यातायात नियमों के तहत अब शराब पीकर वाहन चलाने पर 10 हज़ार रुपये का भारी भरकम जुर्माना देना पड़ेगा , लेकिन युवा पीढ़ी पर ऐसे नियमों से भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार रात को तखतपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे से यही संकेत मिल रहे हैं। मुंगेली करही क्षेत्र के तीन युवक अपनी कार क्रमांक सीजी 28 H 5481में सवार होकर गुरुवार शाम को सबसे पहले बेलपान रोड पहुंचे और फिर सबने छक कर शराब पी।

वापसी के दौरान तीनों युवक होश में नहीं थे। चालक भी नशे में धुत था। यही कारण है कि बेलपान से तखतपुर मोड़ पर चालक ने मस्जिद के पास अपने घर पैदल जा रही बुजुर्ग महिला 67 वर्षीय चंदा केसरवानी को जबरदस्त ठोकर मार दी , जिससे वह हवा में गोते खाते हुए जमीन पर धराशाई हो गयी।

इस दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग बुजुर्ग महिला की ओर दौड़े लेकिन नशे में धुत कार चालक ने उनको भी कुचलने की कोशिश की। 6 से 7 लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। कार , चालक के नियंत्रण में नहीं था। इसलिए पार्षद मुकीम अंसारी के छड़ दुकान के पास मौजूद बोर्ड को ठोकर मारते हुए कार सीधे धन श्री अग्रवाल के घर में जा घुसी। तब तक लोग मौके पर पहुंच गए और जब कार के दरवाजे खोल कर युवकों को बाहर निकाला गया तो सभी नशे में धुत पाए गए और कार में भी शराब की बोतलें, डिस्पोजल आदि आपत्तिजनक समान मिले।

जिससे लोगों का गुस्सा आसमान छूने लगा और उन्होंने तीनों युवकों को सबक सिखाने उनकी पिटाई कर दी। कार में मुंगेली का आशीष मिश्रा, मनीष पांडे और कुश पांडे मौजूद था। तीनों युवक करही मुंगेली के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है जबकि लोगों की मानें तो इनका एक साथी घटना के बाद फरार होने में कामयाब हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। चंदा केसरवानी के पुत्र संतोष केसरवानी की रिपोर्ट के आधार पर तखतपुर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है ।

वहीं घायल बुजुर्ग महिला को पहले इलाज के लिए तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन जांच में पता चला की दुर्घटना में उनके हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है और सिर पर भी गंभीर चोटे आई है। इस कारण उन्हें बिलासपुर के सिम्स रिफर कर दिया गया।बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है । मामले का दुखद पहलू यह भी है कि घायल बुजुर्ग महिला चंदा केसरवानी का परिवार 2 अगस्त को बाबा बैजनाथ धाम जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन इस दुर्घटना की वजह से उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी । संतोष केशरवानी अपने बुजुर्ग मां को तीर्थ यात्रा पर ले जाना चाहते थे लेकिन शराबी युवकों की वजह से अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे उलटे उनकी मां अब जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। इसे लेकर पूरे तखतपुर में शराबियों के प्रति खासा आक्रोश है ।लोगों का आरोप है कि मुंगेली क्षेत्र से अक्सर बदमाश किस्म के युवा इसी तरह शराब खोरी करने के लिए तखतपुर आते हैं और उनके द्वारा छेड़छाड़ , मारपीट के साथ इसी तरह सड़क हादसों को भी अंजाम दिया जा रहा है । जिस पर रोक लगाने की मांग नागरिकों ने की है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...