छत्तीसगढ़

8 अगस्त से प्रदेश में पेट्रोल हो जाएगा सवा 2 रु महंगा, प्रदेश सरकार ने हटाई वैट रियायत

डेस्क

राज्य में पेट्रोल और डीजल की नई दरें 8 अगस्त से लागू होंगी। राजस्व हित को देखते हुए राज्य में डीजल और पेट्रोल पर वैट की दर पर दी गई रियायत को हटा दिया गया है। रियायत हटाने के बाद भी छत्तीसगढ़ में वैट की दर कम होने के कारण सीमावर्ती राज्यों जैसे मध्यप्रदेश महाराष्ट्र और ओडिशा आदि राज्यों की तुलना में पेट्रोल और डीजल का मूल्य कम होगा। राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके तहत नई दरें 8 अगस्त 2019 से प्रभावशील हो जाएंगी। नई दरों में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में प्रति लीटर लगभग 2.25 रूपए की बढ़ोत्तरी होगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में छत्तीसढ़ में कर सहित डीजल 69.27 रूपए प्रति लीटर और पेट्रोल 70.85 रूपए प्रति लीटर है। जिसमें डीजल में वैट भार लगभग 12.85 रूपए और पेट्रोल में वैट भार लगभग 13.95 रूपए है। डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा अक्टूबर 2018 में 2 रूपए प्रति लीटर की राहत देते हुए इसी तरह राज्यों को भी 2 रूपया प्रति लीटर राहत देने को कहा गया था। जिस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 अक्टूबर 2018 से डीजल और पेट्रोल पर वैट की दर 25 प्रतिशत से घटाकर 21 प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी की गई थी जो 31 मार्च 2019 तक प्रभावशील थी इसे पुनः 31 मार्च 2020 तक बढ़ाया गया था।
जुलाई 2019 में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी तथा सेस के रूप में 2 रूपया प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इस वृृद्धि से वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा डीजल में आरोपित एक्साइज ड्यूटी तथा सेस 15.83 रूपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर 19.98 रूपए प्रति लीटर है।
छत्तीसगढ़ राज्य में डीजल और पेट्रोल की वर्तमान कीमत तथा वर्तमान वैट की दरों के आधार पर डीजल पर प्रति लीटर कर भार लगभग 12.85 रूपए तथा पेट्रोल पर लगभग 13.95 रूपए है जो केन्द्र सरकार द्वारा आरोपित कर की तुलना में डीजल में 3 रूपए और पेट्रोल में 6 रूपए प्रति लीटर कम है।
चंूकि केन्द्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल पर 2 रूपए प्रति लीटर कर भार में वृद्धि की जा चुकी है तथा केन्द्र सरकार द्वारा आरोपित कर राज्य द्वारा आरोपित वैट की तुलना में काफी अधिक है। अतः राजस्व हित को देखते हुए डीजल और पेट्रोल में वैट की दर में दी गई रियायत को समाप्त करते हुए वैट अधिनियम की अनुसूची अनुसार डीजल पर वैट दर 25 प्रतिशत $ 1 रूपया प्रति लीटर तथा पेट्रोल पर 25 प्रतिशत $ 2 रूपया प्रति लीटर रखा गया है। वैट की दर में वृद्धि से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगभग 2.25 रूपए की वृद्धि होगी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...