हादसा

खूनी ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, चक्के के नीचे फंसे युवक को लोगों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन नहीं बच सकी जान

डेस्क

रतनपुर क्षेत्र में खैरा से चपोरा मार्ग के बीच हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा करीब घंटे भर तक ट्रेलर के चक्के के नीचे दबा रहा। इस हादसे के बाद ट्रेलर के नीचे फंसे युवक को बचाने के लिए आसपास के लोगो ने पूरी ताकत लगा दी। बताया जा रहा है कि कर्रा नारा निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार श्याम की दादी का अगले दिन दशगात्र था। दशगात्र में बनने वाले बड़े के लिए वह अपने साथी 20 वर्षीय मनीष आर्मो के साथ अपने हीरो होंडा क्रमांक सीजी 10 ई एफ 7921 में सवार होकर खैरा गया था ।लेकिन किसी काम से दोनों खैरा से 2 किलोमीटर आगे निकल आये जहाँ चपोरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार खूनी ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 3985 का चालक दुर्घटना स्थल से फरार हो गया । हादसे में घायल हुए मनीष आर्मो को तुरंत रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया तो वही करीब घंटे भर तक लोग ट्रेलर के चक्के के नीचे फंसे राजेश को निकालने की कोशिश में लगे रहे। लेकिन लोगों की मेहनत जाया चली गई और बाहर निकाले जाने के दौरान ही राजेश की सांसे टूट गई। हलाकि हादसे के काफी देर बाद तक उसकी सांसे चल रही थी।

घटनाएं की सूचना पाकर दोनों युवकों के परिजन भागे भागे दुर्घटना स्थल पर पहुंचे राजेश के परिजनों को उम्मीद थी कि वह चक्के के नीचे से जीवित निकल आएगा लेकिन ऐसा चमत्कार हो ना पाया और बाहर राजेश के शव को ही निकाला जा सका।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...