क्राइम

इंसानियत फिर हुई शर्मसार, बहन की लाश लेकर भाई भटकने को हुआ विवश

टेकचंद कारड़ा

बहन की लाश को लेकर भाई थाना दर थाना रिपोर्ट लिखाने के लिए भटकता रहा और फिर अंत में भाई से आवेदन लेकर मामले को जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलतरा निवासी रामगोपाल साहू पिता चैतराम साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसकी भतिजी रामेश्वरी का विवाह कोना निवासी कमलेश साहू के साथ तीन वर्ष पूर्व हुआ था। रामेश्वरी अभी गर्भवती है इसके कारण लडकी का भाई रामकिशन अपनी बहन से मिलने के लिए 9 अगस्त को गया हुआ था और साथ में घर से कुछ पकवान बनाकर ले गया था जिसे वह अपनी बहन का बांटने के लिए दिया तभी वहां पर उपस्थित सास जानकी ने कहा कि अभी रख दो बाद में बांट देना फिर रामेश्वरी उसे रख दी तभी उसका पति कमलेश आया और पकवान को क्यों बांट नही रहे हो कहकर भाई के सामने पीटाई कर दिया। तब भाई रामकिशन ने अपने घर में इसकी सूचना दिया। उसके बाद मायके से परिजन पहुंचें और पति को समझाने के बाद वापस चले गए।

इधर 10 अगस्त की सुबह 8 बजे लडकी की मायके में सूचना दिया गया कि लडका हुआ है। इसके बाद 10 बजे फिर सूचना दिया गया कि रामेश्वरी की मृत्यु हो गई है सूचना पर परिजन ससुराल कोना आ रहे थे तभी तखतपुर में इनकी मुलाकात हो गई। और वहां पर पूछा रामेश्वरी को अस्पताल ले जाने की सूचना तुरंत क्यों नही दिए। फिर उन्होंने प्रताडना पर अपनी लडकी का मरने की बात कहीं और फिर तखतपुर थाना शव लेकर पहुंचें जहां थाने में बताया गया कि यह उनके थाना क्षेत्र में नही है फिर जरहागांव थाना लाश लेकर पहुंचे जहां पर रामगोपाल साहू से आवेदन लेकर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है तथा शव का पंचनामा पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।

प्रताडना का शक- लडकी का भाई रामकिशन ने बताया कि उसके बहन की जानबुझकर हत्या की गई है उसे हमेशा प्रताडित किया जाता था कई बार सामाजिक बैठक में ससुराल पक्ष को समझाया गया था फिर भी वे अपने हरकतों पर बाज नही आ रहे थे और आज उसकी बहन चली गई।
कलाई सूना- पांच दिन बाद रक्षा बंधन का पर्व है और भाई इस बात को लेकर खुश था कि यह रक्षाबंधन का पर्व इसके लिए और यादगार रहेगा क्योंकि बहन का बच्चा होने वाला था ऊपर से रक्षा बंधन का पर्व था परंतु अब उसकी कलाई में राखी बांधने वाली बहन ही भगवान को प्यारी हो गई इस बात को सोचकर रामकिशन फुट फुट कर रोने लगा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च...