हादसा

फिर लाल हुई रतनपुर क्षेत्र की सड़क , ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला

डेस्क

शनिवार शाम को रतनपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे कि फिर रतनपुर थाना क्षेत्र के ही बारीडीह के नवापारा में एक ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल डाला। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे रतनपुर से बेलतरा की ओर एक अज्ञात युवक अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 ई जे 0296 पर सवार होकर बेलतरा की ओर जा रहा था। उसी दौरान बेलगहना पेंड्रा की ओर से रतनपुर की तरफ आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एमबी 7870 के लापरवाह चालक ने सामने से मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी।

हादसे के बाद मोटरसाइकिल समेत युवक ट्रेलर के सामने से होते हुए पहिए के नीचे तक जा पहुंचा और पहिए से दबने से उसकी वहीं मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह टोचन कर ट्रेलर को पीछे किया। जिसके बाद मृतक का शव निकाला जा सका। दुर्घटना के बाद फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, इसलिए पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है। रतनपुर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोग सहमे हुए हैं, लेकिन हाईवे होने की वजह से यहां हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...