सीपत

मामूली बहस के बाद मारपीट…युवक पर ईंट और ब्लेड से जानलेवा हमला, सीपत थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजी में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी चन्द्रप्रकाश सिंह की शिकायत पर आरोपी सुधीर यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जांजी के भोई मोहल्ला का निवासी है। घटना 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है, जब वह अपने घर से खाना खाने के बाद साप्ताहिक बाजार स्थित नहर पुल के पास पहुंचा था। वहां वह अपने भांजे बिट्टू सिंह और अन्य साथियों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद सुधीर यादव ने अचानक विवाद शुरू कर दिया और प्रार्थी को अश्लील गालियां देने लगा। गाली-गलौच का विरोध करने पर आरोपी और उग्र हो गया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पड़ी ईंट से प्रार्थी के सिर पर वार कर दिया। इसके अलावा ब्लेड से उसके बाएं हाथ की कोहनी और कलाई के बीच तथा बाएं सीने पर हमला कर चोट पहुंचाई। घटना के बाद घायल ने थाना सीपत पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,