बिलासपुर

होली के दिन शराब के लिए पैसे नही देने पर आरोपियों ने जला दी थी बाइक…मुख्य 2 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – होली खेलकर घर लौट रहे युवक का रास्ता रोकर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बाइक को जलाने वाले आरोपियों में से 2 मुख्य आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। वही बाकि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीएलएस कालेज के पास का है। जहा सोमवार को होली खेलकर लौट रहे अशोक नगर अटल अवास निवासी गणेश साहू अपने दोस्त समीर खान के साथ अपने मोटर सायकल क. CG 28 K 4226 में होली मनाकर अपने घर जा रहा था। तभी अशोक नगर निवासी सागर साहू, शिव ध्रुव और अन्य लोग प्रार्थी का रास्ता रोक उससे शराब के लिए पैसों की मांग करने लगे। जिसे मना करने पर आरोपियों ने प्रार्थी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। जिसको लेकर शनिवार को पुलिस ने सागर साहू और शिव ध्रुव के ठिकाने में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़