अवर्गीकृत

स्कूल के सामने से दिनदहाड़े हुआ बच्चे का अपहरण

डेस्क

छत्तीसगढ़ में क्राइम ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। प्रदेश के तीनों बड़े शहरों में अपराधियों के हौसले पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इस बार भिलाई में दिनदहाड़े फ़िल्मी अंदाज में अपहरणकर्ताओं ने मासूम छात्र को अगवा कर लिया। ठीक स्कूल के सामने से बच्चे को बाइक सवार नकाबपोश उठाकर चलते बने। यह घटना द रॉयल किड्स स्कूल बोरसी कॉलोनी में घटी। हर दिन की तरह स्कूल जाने के लिए पहुंचे 5साल के मासूम मौलिक साहू को नकाबपोश अपहरणकर्ता उठाकर ले गए। यह तीनों नकाबपोश टीवीएस अपाचे बाइक में सवार होकर पहुंचे थे, जिनमें से दो ने सफेद रंग का और एक ने नारंगी स्कार्फ़ चेहरे पर बांध रखा था।

बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता कई दिनों से रेकी कर रहे थे और फिर पूरे प्लान के साथ उसने दुर्ग बोरसी के धनोरा में स्कूल के सामने वारदात को अंजाम दिया प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया जा रहा है कि अपहरण करने के बाद तीनों अपहरणकर्ता अपने बाइक में सवार होकर महाराजा चौक पदमनाभपुर की ओर भाग खड़े हुए इसकी खबर लगते ही परिजनों में हाहाकार मच गया तो वहीं पुलिस भी चौकन्नी हो गई है । पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। आपको याद दिला दें कि बिलासपुर में भी मासूम विराट का इसी तरह अपहरण हो गया था लेकिन पुलिस की सूझबूझ और अपराधियों की एक गलती की वजह से मासूम विराट को सुरक्षित बरामद किया जा सका था। इस मामले में बड़ी बात यह है अपहृत बच्चे की उम्र केवल 5 साल है और इतनी कम उम्र का बच्चा मां के बगैर कब तक सुरक्षित रहेगा यह पुलिस के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल फिरौती के लिए पिता चंद्रशेखर साहू के पास कोई कॉल नहीं आया है ।नाकेबंदी के साथ पुलिस फिरौती के कॉल का इंतजार कर रही है जिससे मामले की तह तक जाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी