अवर्गीकृत

17 घंटे में ही पुलिस ने सकुशल मौलिक साहू को किया बरामद, अपहरणकर्ता छोड़कर भागे

डेस्क

चौतरफा बन रहे दबाव के चलते अपहरणकर्ता मौलिक साहू को छोड़कर भाग खड़े हुए। मंगलवार को दुर्ग जिले से 4 वर्षीय बालक मौलिक साहू को स्कूल जाते समय तीन अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया था। स्कूल वैन के आगे मोटरसाइकिल लगाकर नकाबपोश 3 अपहरणकर्ता मौलिक साहू को अपने साथ उठा ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी। अपहरण कर्ताओं तक को भी इसकी खबर लगी तो वे समझ गए कि उनका बचना मुश्किल है , इसलिए वे राजनांदगांव में बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। महज 17 घंटे में ही अपहृत बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया और मासूम मौलिक को परिजनों को सौंप दिया।

अपनी गोद में फिर से अपने लाडले को पाकर मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, तो वही सभी परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है जिनकी कार्यकुशलता के चलते मौलिक साहू सकुशल मिल पाया है। हालांकि अब तक अपहरणकर्ताओं के बारे में पुलिस अधिक जानकारी नहीं जुटा पाई है लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में होंगे। दुर्ग में अपहृत बालक मौलिक साहू की सकुशल वापसी पर हर तरफ जश्न का माहौल है, वहीं पुलिस की भी खूब वाहवाही हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी