अवर्गीकृत

चोर पर मोर पुलिस, एक साथ चार मामलों का खुलासा, शातिर चोरों से 2लाख की संपत्ति बरामद

डेस्क

बिलासपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस को आखिरकार इसके लिए मुहिम चलानी पड़ी और उसी का नतीजा है कि उसे 4 मामलों में सफलता हासिल हुई। मंगलवार की रात को ही पुलिस को सूचना मिली कि सिरगिट्टी क्षेत्र में दो युवक संदिग्ध हालत में स्कूटी में घूम रहे हैं। जिन्हें हिरासत में लेकर उनका हुलिया थाने में दर्ज चोरी के अपराधी के संदेही से मिलाया गया तो फिर मामले की परतें खुलती चली गई। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने सहयोगियों का नाम भी उगल दिया । राजेश साहू उर्फ छोटू उर्फ बंबइया तोरवा पंप हाउस के पास रहता है । वह एक पेशेवर, आदतन, शातिर चोर है ।

कई बार चोरी के मामलों में वह जेल जा चुका है । उसके साथ हेमंत सत्यवादी समता कॉलोनी मगरपारा निवासी और चोरी का माल खपाने में सहयोगी तोरवा रेलवे पंप हाउस के पास रहने वाला क्लिफटन रायप्पा और संतोष सारथी समेत राजेंद्र साहू रमेश को भी पुलिस ने धर दबोचा। इन सभी ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 3 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी हेमंत सत्यवादी से घटना में प्रयुक्त पेचकस, होंडा एक्टिवा एक सैमसंग का कीबोर्ड मोबाइल ,राजेश साहू के पास से एम आई मोबाइल, ओप्पो मोबाइल, 6000 रु नगद एक सोने के लॉकेट वाला मंगलसूत्र, सोने का गेहूं का दाना ,तीन सोने के छोटे लॉकेट, क्लिफटन की निशानदेही पर रूप चंद एंड संस ज्वेलर्स के मालिक विक्रम बलेचा से गला हुआ चांदी, जिसकी कीमत 12000 रु बताई जा रही है, गला हुआ 2.79 ग्राम सोना ,जिसकी कीमत 9210 है ।1 मोबाइल ऑनर कंपनी का और कई जेवरात आदि बरामद किए गए हैं। जिनकी कुल कीमत 2 लाख रुपए से भी अधिक है। बताया जा रहा है कि ये शातिर चोर, टीम बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और उनके खरीदार भी तय थे, जिन्हें चोरी का माल बेचा जाता था। इस कार्यवाही में चार चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है और चोरों से काफी कुछ बरामद भी हुआ है। यह सभी चोर आदतन हैं और जेल जाने के बाद भी इनकी आदतें बदल नहीं रही। यही पुलिस के लिए बड़ी परेशानी की वजह है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी