बिलासपुर

मोबाइल कॉल से ठगी का नया जाल… 10 रुपए भेजकर 95 हजार रुपए की ठगी…. सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में साइबर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने फोन कॉल के जरिए युवक को झांसे में लेकर उससे करीब 95 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नगर निवासी रितेश वर्मा 34 वर्ष ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले सामान्य बातचीत कर विश्वास जीता, फिर कहा कि उसने रितेश के खाते में 10 रुपए ट्रांसफर किए हैं और मैसेज चेक करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने दावा किया कि उसने गलती से 45,000 और फिर 50,000 उनके खाते में डाल दिए हैं, जिसे वापस UPI के माध्यम से दिए गए नंबरों पर भेजने को कहा। झांसे में आकर रितेश ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 95,000 रुपए आरोपियों के बताए नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर सेल बिलासपुर में शिकायत की। जांच में सामने आया कि ठगी की गई राशि ग्वालियर स्थित यूको बैंक के एटीएम से निकाली गई है। शिकायत में चार संदिग्ध मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख किया गया है, जो फिलहाल सक्रिय बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में धारा 318(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज के झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर न करें और सतर्क रहें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...