बिलासपुर

नराधमो ने जंगल ले जाकर मूक-बधिर युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

डेस्क

इंसानियत को शर्मसार करने वाले गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह गिरफ्तारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जिस युवती के साथ जंगल में गैंगरेप किया गया था वह ना तो सुन सकती है और न ही बोल सकती है। पुलिस के लिए यह मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था। लेकिन अपनी सूझबूझ से उसने मामले को सुलझा लिया। सोमवार रात बिलासपुर के बरगवां इलाके की एक मानसिक रूप से कमजोर और मूक-बधिर युवती को कुछ युवक अपने साथ सुनसान जंगल में ले गए और जबरदस्ती उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया। गैंगरेप से युवती बेहोश हो गई ।जिसे बलात्कारियों ने मरा हुआ समझकर सड़क के किनारे छोड़कर भाग खड़े हुए। सुबह होने पर रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने युवती को देखा तो फिर डायल 112 सेवा को कॉल कर मरवाही थाने को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से युवती को गौरेला हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन युवती के साथ क्या हुआ था पुलिस यह समझ ही नहीं पा रही थी, क्योंकि पीड़िता मूकबधिर जो थी। लिहाजा एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मूक बधिर विद्यालय से एक जानकार को बुलाया जिसने पीड़िता के साथ साइन लैंग्वेज में बातचीत की तो फिर दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ।

युवती ने बताया कि 25 तारीख को 5 दरिंदों ने उसके साथ गैंग रेप किया था। जंगल ले जाकर बारी-बारी रेप करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,जिनकी पहचान भी हो चुकी है।शिनाख्ती कार्रवाई के बाद पांचो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पकड़े गए सभी पांचो आरोपी राजाडीह के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम डोेले कुजूर पिता सुखदेव कुजूर उम्र 21 साल निवासी राजाडीह गंगनई टोला, संजीव कुमार पिता सुखसेन उरांव निवासी राजाडीह मंदिर टोला है। इसके अलावा अन्य बलात्कारियो का नाम सूरज लहरे पिता रामशंकर दाव निवासी राजाडीह भिरहीनार, कृष्णा कुजूर पिता भोले सिंह निवासी राजाडीह गौरी शंकर पिता शिवचरण निवासी श्रमिक नगर कोतमा जिला अनुपपुर है। बलात्कार या फिर सामूहिक बलात्कार वैसे ही जघन्य अपराध है लेकिन जब यही अपराध एक दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ किया जाए तो फिर यह जघन्यतम अपराध बन जाता है। मरवाही क्षेत्र की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हालांकि सभी पांच आरोपी पकड़ लिए गए हैं लेकिन वारदात के बाद हर तरफ लोगों में गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है। इन दरिंदों को फांसी देने की मांग लोग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
अरपा में मिली अज्ञात शव से सनसनी..हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा मल्हार का गौरव, ऐतिहासिक धरोहर को मिली राष्ट्रीय पहचान सीसीपीएल 2026 से पहले बिलासपुर बुल्स का दिखा दम... जर्सी लॉन्च के साथ भरी हुंकार, बिलासपुर: अवैध प्रेम संबंध बना हत्या की वजह....प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी की पति और नाबालिग बेट... एसपी कार्यालय और डायल-112 में वर्षों से संलग्न 20 पुलिसकर्मी लाइन वापस...भेजें जाएंगे फील्ड ड्यूटी म... स्वर्गीय मुकेश आनंद की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच छाते, चटाई और भोजन का वितरण खमतराई के खेत में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड...8 जुआरी गिरफ्तार 17 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश...बिलासपुर साइबर पुलिस ने दबोचे 4 शातिर, खातों से जुड़े 8 कर... बिरकोना रोड पर निगम कर्मी से लूट.. बाइक और नकदी लेकर फरार हुए चार बदमाश, एक सप्ताह में तीसरी वारदात,... सीपत: जमीन विवाद से उपजे तनाव के बीच ग्रामीण ने की आत्महत्या.... आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, परिज...