मुंगेली

मुंगेली: रास्ता रोककर हत्या का प्रयास करने वाला लूटपाट गिरोह बेनकाब.. पुलिस ने तीन आरोपीयो को धर दबोचा,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले में रास्ता रोककर हत्या का प्रयास और लूट की सनसनीखेज वारदात का मुंगेली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट और घटना से संबंधित मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ताम्रज सिंह 21 वर्ष निवासी झाफल थाना लोरमी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 मार्च की तड़के करीब 3:30 बजे रायपुर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। सुबह करीब 4:15 बजे मुंगेली-लोरमी तिराहे के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने कॉलर पकड़कर उसके गले में पहना ओम लिखा सोने का लॉकेट लूट लिया और विरोध करने पर मारपीट की। एक आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, जबकि दूसरा घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा था। किसी तरह युवक जान बचाकर भाग निकला। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस ने संयुक्त टीम गठित की। जांच के दौरान “त्रिनयन” एप में दर्ज सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आशीष शिवारे 29 वर्ष यशवंत रावते 27 वर्ष और देवेश सोनी 24 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा विकसित त्रिनयन एप की मदद से आरोपियों तक पहुंचना इस कार्रवाई में अहम साबित हुआ। इधर होली पर्व को देखते हुए मुंगेली पुलिस ने आम नागरिकों से शांति और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...