कोटा

रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरने से युवक की हुई थी मौत मृतक की सतना निवासी के रूप में हुई पहचान

प्रेम सोमवंसी

कोटा – करगी रोड रेलवे स्टेशन में 31 अगस्त को प्लेटफार्म नंबर एक के रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने बिलासपुर रेलवे के अधिकारियों सहित बिलासपुर जीआरपी पुलिस दी थी घटना करीब 2:46 बजे की है। वही बिलासपुर जीआरपी को शाम 6:30 बजे सूचना मिलने की जानकारी मीडिया को अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि रेलवे द्वारा घटना की जानकारी जीआरपी को तीन घंटे बाद क्यों दी गयी। वही दूसरी ओर जब तक जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर नही पहुँची तब तक युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ी रही।

क्या रेलवे प्रबंधन की मानवता खत्म हो गयी है। शायद इस लिए उन्हें इस मृतक के मर्ग कायम करने में 5 घंटे लग गए। देर शाम 8:35 बजे पहुँची जीआरपी पुलिस ने ट्रेन से गिर कर हुए मौत की जांच करने पहुचे। जीआरपी पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तब युवक के जेब में पर्स मिला जिसमे आधार कार्ड था जिससे मृतक की पहचान सतीश वाल्मीक विनोद कुमार वाल्मीक उम्र 21 वर्ष थाना नागौड़ जिला सतना के रूप में पहचान हुई है। मृतक के जेब से टिकट भी मिला है टिकट बिलासपुर से सतना का था।

जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर ले गयी। मृतक के परिजन को 1 सितंबर को इसकी सूचना दी गयी। परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी