रायगढ़

VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में एक बार फिर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने तमनार क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में नदी किनारे लगभग एक एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 मार्च की रात थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमाघाट गांव के पास नदी किनारे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो खेत में अफीम की फसल लहलहाती मिली। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि झारखंड के खूंटी जिले का निवासी मार्शल सांगो इस अवैध खेती का संचालन कर रहा था। आरोपी पिछले कुछ महीनों से अपने ससुराल आमाघाट में रहकर अपने साथियों के साथ मिलकर इस अवैध काम को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने नदी किनारे करीब एक एकड़ जमीन पर योजनाबद्ध तरीके से अफीम की खेती की थी और इसकी देखरेख भी खुद कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इस अवैध खेती के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसकी जांच अब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा की जा रही है। कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए। उनके साथ एडिशनल एसपी, एसडीओपी, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम भी मौजूद रही। राजस्व विभाग की जांच में सामने आया कि जिस जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, वह पांच अलग-अलग खसरा नंबरों में दर्ज है, जिसमें निजी भूमि के साथ-साथ परियोजना भूमि भी शामिल है। इससे यह मामला और गंभीर हो गया है, क्योंकि अवैध खेती के लिए अलग-अलग जमीनों का उपयोग किया गया। फिलहाल एएनटीएफ टीम द्वारा मौके पर अफीम की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई जारी है। फसल की कटाई के बाद उसका वास्तविक वजन और बाजार मूल्य का आंकलन किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, तस्करी और खेती पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पूरे रायगढ़ जिले में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...