सक्ती

शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी…पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले,

रमेश राजपूत

सक्ती– जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जर्वे में हुए सनसनीखेज शिक्षक हत्याकांड का नाटकीय अंत उस वक्त हो गया, जब मामले का फरार मुख्य आरोपी टिमनलाल भारद्वाज ने आत्महत्या कर ली। आरोपी ने पुलिस के हाथ लगने से पहले ही अपने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। गौरतलब है कि 18 मार्च 2026 को ग्राम जर्वे में दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज उम्र लगभग 35 वर्ष की जमीन विवाद को लेकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी टिमनलाल भारद्वाज के खिलाफ थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात को आरोपी ने उस समय अंजाम दिया था जब शिक्षक देवानंद अपनी ट्राइसाइकिल से जा रहे थे। आरोपी ने कुल्हाड़ी से उनके गले पर वार कर हत्या कर दी थी और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को खेत में ले जाकर जलाने का प्रयास किया था।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इसी बीच शुक्रवार को गांव के कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी टिमनलाल गांव लौट आया है और उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि आरोपी खेत के रास्ते गांव पहुंचा और घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसकर गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,