रायपुर

10वीं, 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से हो रही शुरू, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की समय सारणी….

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इसके तहत अगले साल 1 मार्च से परीक्षा शुरू हो जाएगी। 1 मार्च से 12वीं और 2 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं शुरू होगी। 31 मार्च तक बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस साल कोरोना का कोई प्रभाव नहीं है इसलिए सभी बच्चे ऑफलाइन परीक्षा देंगे। दरअसल 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी और 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी. माध्यमिक शिक्षा मण्डल से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से 12 :15 बजे तक पेपर होगा। इसके लिए छात्रों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना है. इसके बाद 9:05 बजे तक उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। फिर सुबह 9:15 से अपराह्न 12:15 बजे तक पेपर चलेगा।

इस तिथि में होगी बोर्ड परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12 वी कक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है इसके तहत 1 मार्च को हिंदी, 3 मार्च को इंग्लिश, 6 मार्च को इतिहास,11 मार्च भूगोल, 14 मार्च को राजनिति विज्ञान,16 मार्च समाज शास्त्र, 21 मार्च मनोविज्ञान, 25 मार्च गणित, 27 मार्च को जीव विज्ञान, 28 मार्च रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, 29 मार्च संस्कृत और 31 मार्च को विशेष भाषा की परीक्षा होगी है। इसी तरह 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। सबसे पहले हिंदी का पेपर 2 मार्च को होगी। इसके बाद 4 मार्च को इंग्लिश, 10 मार्च को गणित, 13 मार्च को विज्ञान, 15 मार्च को व्यवसायिक पाठ्यक्रम है। 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 21 मार्च को संस्कृत और 24 मार्च को केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत की परीक्षा होगी।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...