बिलासपुर

रात में घर लौट रहे खलासी को चाकू की नोक पर लुटा लेकिन सिरगिट्टी के बदमाश कुछ ही घंटों में दबोच लिए गए

डेस्क

एक बार फिर हिर्री थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवार लुटेरों ने खलासी को धमकी देकर उससे रकम लूट ली, लेकिन इस बार अच्छी बात यह रही कि घटना को अंजाम देने के कुछ ही घंटों बाद लुटेरे पकड़ भी लिया गए। सोमवार रात अमसेना गांव के पास सामान खाली कर लौट रहे खलासी को धमकाकर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। रामनगर सूरजपुर निवासी रूप लाल प्रजापति ट्रक में खलासी का काम करता है । बीती रात जब वह लौट रहा था तो अमसेना मोड़ के पास तीन बाइक सवार लुटेरों ने उसे रोका और उसे धमकाने लगे। धमकाते हुए उसके पास मौजूद 8200 रु लूट लिए। साथ ही उसका आधार कार्ड भी छीन कर ले गये। जाते-जाते लुटेरों ने रूपलाल को यह धमकी दी कि अगर उसने इसकी शिकायत किसी से की तो वह उसे जान से मार देंगे।

घटना के बाद रूप लाल प्रजापति ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। शक के आधार पर पुलिस ने सिरगिट्टी निवासी सुनील रजक, जितेंद्र यादव और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। इस घटना में इस्तेमाल बाइक, चाकू और 3000 रु इनके पास से बरामद किया गया है। पुलिस इन लुटेरों से कुछ दिन पहले क्षेत्र में हुई लूटपाट के मामले में भी पूछताछ कर रही है और पुलिस को उम्मीद है कि इन्हीं से उसका खुलासा भी हो पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई.. 9 वाहन जब्त, अवैध कोयला डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त, तोरवा: नहर किनारे मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश....मौत के कारणों का नही हुआ खुलासा, पुलिस जुटी जांच में, फर्जी गैस डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ता से धोखाधड़ी...विनोद गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज, पचपेड़ी:- खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली बेटी, करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता...