रतनपुर

राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से पैसे और मोबाइल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरे राह लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी के शिकायत के चंद घंटों में ही पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार तखतपुर थाना क्षेत्र के नवापारा निवासी रामसनेही पटेल अपने साथी रतनपुर निवासी शीत कुमार पटेल के साथ कलमीटार होते हुए जूना शहर जा रहे थे। तभी शाम 4 बजे के आसपास रतनपुर शराब भट्ठी के पास दो व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल और तीन हज़ार रुपए लूट लिए। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर तत्काल ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली की रतनपुर निवासी शिव सारथी और रवि सारथी ने ही लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिसपर रतनपुर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे लूट का समान बरामद किया है। साथ ही आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब