जशपुर

पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद करने वाली महिला महाराष्ट्र से गिरफ्तार…चरित्र शंका बनी हत्या की वजह,

रमेश राजपूत

जशपुर – थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाने वाली आरोपी महिला मंगरीता भगत को पुलिस ने महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन दिनों से फरार थी। दरअसल, 9 नवंबर को संतोष भगत की लाश उसके ही घर में सूटकेस में बंद मिली थी। मृतक के भाई विनोद भगत की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना में मृतक की पत्नी मंगरीता भगत पर संदेह गहराया, जो घटना के बाद से लापता थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजी गई। मुखबिर और तकनीकी जांच के आधार पर टीम ने आरोपी को मनमाड़ रेलवे जंक्शन, जिला नासिक (महाराष्ट्र) से जीआरपी और आरपीएफ की मदद से धर दबोचा।

पूछताछ में मंगरीता ने कबूला कि पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान गुस्से में उसने शील पट्टा से पति के सिर पर दो बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को सूटकेस में बंद कर वह फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त शील पट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी में जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा, डीएसपी अख्तर, निरीक्षक संतलाल आयाम, कृष्णकांत साहू, थाना प्रभारी दुलदुला और सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...