तखतपुर

तखतपुर में जर्जर सड़कों को लेकर युवाओं का आक्रोश… केंद्रीय मंत्री का काफिला रोका

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – नगर में बदहाल सड़कों से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जब विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर मुंगेली लौट रहे थे, तब मनियारी नदी पुल पर स्थानीय युवाओं ने उनका काफिला रोककर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क सुधार की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। बेलसरी मोड़ से लेकर मनियारी नदी बरेला तक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनमें पानी भर जाने से हादसे रोजमर्रा की बात हो गई है।

हाल ही में गैस सिलेंडर ले जा रहा ऑटो पलट गया था और कई दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। सोशल मीडिया और अखबारों में तखतपुर की सड़कें लगातार सुर्खियों में रही हैं। युवाओं का कहना है कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो 11 जुलाई को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में वृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन की अनदेखी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर