कोटा

गर्लफ्रेंड को मैसेज करने के शक में युवक ने हाँथ की अंगुली काटकर की अलग…आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

कोटा – ग्राम भरारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करने के शक में दूसरे युवक की उंगली काट दी। प्रार्थी चंदन वस्त्रकार ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रोजी-मजदूरी करता है और 9 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे योगेश गुप्ता की किराना दुकान पर सामान लेने गया था। वहीं मौजूद सुर्यकांत वस्त्रकार ने उसे देखकर गाली-गलौच करते हुए आरोप लगाया कि वह उसकी गर्लफ्रेंड को मैसेज करता है। प्रार्थी के इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने दांत से चंदन के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली को काट दिया, जिससे वह कटकर अलग हो गई। प्रार्थी ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी कई बार फोन पर धमकी दे चुका है। पुलिस ने आरोपी सुर्यकांत वस्त्रकार के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...