बिलासपुर

सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस ने गिराई गाज, 1 दिन में 20 आरोपियों के पास से 25 लाख की सट्टा पट्टी बरामद

डेस्क

एक बार फिर बिलासपुर पुलिस ने जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में 20 आरोपी धर दबोचे गए, जिनके पास 25 लाख रुपए से अधिक की सट्टा पट्टी और 23,525 रुपये पुलिस ने जप्त किए हैं। लगातार सट्टा व्यवसाय संचालन की सूचना के बाद सट्टा खाईवाल और खिलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में 20 खाईवाल और सट्टा खिलाने वाले पकड़े गए, वहीं इनके पास से 25 लाख रुपए की सट्टा पट्टी भी पुलिस ने बरामद की है। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई कार्यवाही के तहत चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तीन ,सकरी थाना क्षेत्र में एक, तोरवा थाना क्षेत्र में एक, तारबाहर थाना क्षेत्र में दो, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो, सरकंडा थाना क्षेत्र में 7 और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 सटोरिए पकड़े गए। पकड़े गए खाईवाल और सट्टा खिलाने वालों में राजा कमलान, कृष्णा वर्मा ,राकेश वर्मा, कलेश्वर ध्रुव, मन्नूलाल बांधले, राजू दास मानिकपुरी, रिंकू विश्वकर्मा, आनंद ब्रज रानी, जितेंद्र ब्रज रानी, किशन चंद बजाज, दुलारा शंकर, गोलू दीवान, दिलीप खत्री, धनलाल, दीपक दास मानिकपुरी, परदेसी राम लोनिया, बलीराम ध्रुव और युसूफ खान शामिल है। पुलिस ने इन सभी के पास से अलग-अलग रकम मिलाकर कुल 23, 525 रु भी बरामद किए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा