बिलासपुर

सिटी कोतवाली और एसीसीयू की टीम ने जुए के फड़ में दी दबिश..5 जुआरीयो से 71500 रुपए जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गुरुवार को एसीसीयू और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने जुआरियों के अड्डे पर छापा मारा है। इस छापेमारी में पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ-साथ मौके में दांव पर लगे 71 हजार 500 रुपए और 52 पत्ती ताश बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खटिक मोहल्ले में समूह में जुआ खेल रहे है। जहाँ मौके पर एसीसीयू और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने दबिश दी।

जहाँ करबला रोड निवासी शेखइरफान,टिकरापारा शमशेर मोहम्मद,पवन खटीक,नवीन यादव,सुरेश खटीक हार जीत का दाव लगा रहे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी भागने लगे। लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 71500 रुपए और 52 पत्ती ताश बरामद किया है। वही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ़ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव , थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप आर्य प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, आरक्षक तरुण केसरवानी, सरफराज खान, मुकेश वर्मा, नुरुल कादिर, रंजीत, प्रेम सूर्यवंशी की भूमिका सराहनीय रही ।

error: Content is protected !!
Letest
लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई...