बिलासपुर

एसपी संतोष कुमार सिंह निकले सड़को पर…विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने, कॉम्बिंग गस्त पर निकली पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा आज सीएसपी सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार के साथ शहर में आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों पर अंकुश लगाने एवं आम जनता के मध्य विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु पैदल कॉम्बिंग पेट्रोलिंग किया गया।

पैदल पेट्रोलिंग थाना सिटी कोतवाली से प्रारंभ कर गोल बाजार, सदर बाजार, यदुनंदन चौक, नेहरू चौक होते हुए राजेंद्र नगर चौक तक की गई। इस दौरान कोन्हेर गार्डन एवं राजेंद्र नगर चौक स्थित बाल उद्यान की सरप्राइस चेकिंग की गई।

चेकिंग करते हुए वहां उपस्थित लोगों का नाम पता और बैठने का कारण पूछा गया। पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने काली फिल्म लगी कार को रोका और उक्त गाड़ी से तत्काल काली फिल्म निकलवाया गया । ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही की गई । शहर में बेहतर एवं प्रभावी पोलिसिंग को बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं भीड़ वाले क्षेत्रों में पैदल घूमकर जायजा लिया गया।

उक्त पैदल कांबिंग पेट्रोलिंग में 70 से अधिक पुलिस स्टाफ शामिल थे जिसमे प्रोबेशनर IPS अमन झा, प्रोबेशनर DSP नुपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्या, थाना प्रभारी तारबाहर मनोज नायक, थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की, यातायात निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवम अन्य पुलिस स्टाफ शामिल हुए, इस प्रकार की पैदल गश्त आने वाले समय मे लगातार अलग अलग क्षेत्रों में की जाती रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,