बिलासपुर

बिलासपुर: रंगदारी का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो व्यापारी के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू होने के बावजूद असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दयालबंद के मधुबन शराब भट्ठी के पास शराब पीने के लिए रुपए देने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया। गंभीर हालत में उसे सिम्स अस्पताल से अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। दयालबंद पंजाबी कॉलोनी निवासी राजेश टुटेजा पुराना बस स्टैंड स्थित सिटी सेंटर में फास्ट फूड का कारोबार करते हैं। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे मोहनीश टुटेजा को मधुबन शराब भट्ठी के पास अंकित रजक और उसके साथियों ने घेर लिया है। बताया गया कि आरोपियों ने मोहनीश से शराब पीने के लिए रुपए मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी युवक को दौड़ाते हुए पीटते रहे। हमले में मोहनीश के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल मोहनीश को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पिता राजेश टुटेजा भी अस्पताल पहुंचे। उस समय मोहनीश बेसुध था और बातचीत करने की स्थिति में नहीं था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अंकित रजक और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। धारा 144 लागू होने के बावजूद हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पकड़ को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...