बिलासपुर

आगजनी का आरोपी चढ़ा हत्थे, तीन बाइक पर लगाई थी आग…..रंजिश बनी वजह

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- आखिरकार तीसरी नजर के सहारे 24 घन्टे के अंदर ही बाईक में आग लगाने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने सलखो के पीछे भेज दिया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना का है। दरअसल सिविल लाइन पुलिस द्वारा घटना के बाद जप्त किए हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही सफलता मिली है। सिविल लाइन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे ही महज 24 घन्टे में आगजनी की गुत्थी को सुलझा लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जानकरी देते हुए बताया कि मंगला क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी प्रार्थी मुन्ना श्रीवास ने सिविल लाइन थाने में अपने वाहन में आगजनी की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थिया की माने तो शनिवार और रविवार की दरमियानी रात उनके घर में खड़े दो बाइक और एक बुलेट पर किसी अज्ञात शख्स ने आग लगा दी है।जिसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले शख्स का सीसीटीवी फुटेज जप्त की थी। पुलिस ने फुटेज की जब बारीकी से पड़ताल की तो पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में कैद अज्ञात शख्स मंगला क्षेत्र निवासी राजा पोर्ते हैं।जिसने पुरानी रंजिश को लेकर दो बाइक तथा एक बुलेट को आग के हवाले कर दिया था।जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने मौके से आरोपी की धरपकड़ कर उसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...