बिलासपुर

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई…अवैध करोबार में संलिप्त 2 ट्रेलर 2 हाइवा, 01 जेसीबी मशीन सहित 02 ट्रैक्टर जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खपरी, कोहरौदा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया ।

जहाँ खपरी अंतर्गत शिवनाथ नदी क्षेत्र से रेत का अवैध उतखनन कर परिवहन करते पाये गए 02 ट्रेक्टर वाहनों को थाना बिल्हा को सुरक्षार्थ किया गया। खम्हरिया पेंडरी क्षेत्र मे निरीक्षण के दौरान पेंडरी स्थित शासकीय तालाब से खनिज मिट्टी का बिना अनुमति या प्रस्ताव के उतखनन करते पाये गए 02 हाइवा एवं 01 जेसीबी वाहन को सील बंद किया गया। गतौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज कोयला का अवैध रूप से भण्डारण पाया गया ।

जहाँ मौका स्थल पर भण्डारित कोयला,01 लोडर मशीन एंव 02 ट्रेलर वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की गयी जिसमे से 01 ट्रेलर को थाना रतनपुर को सुरक्षार्थ किया गया। अवैध भण्डारकर्ता को खनिज नियमों के उल्लंघन किये जाने पर नोटिस चस्पा किया गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप