अवर्गीकृत

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने कर दिया चक्का जाम

डेस्क

रक्षाबंधन और जश्न ए आजादी के दिन सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना चोर भट्टी इलाके में हुई, जहां आमने सामने दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस टक्कर में वीरेंद्र सिदार नाम के 20 वर्षीय युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वीरेंद्र सिदार की बाइक को टक्कर मारने वाली बाइक में 2 लोग सवार थे, जिसमें से एक को गंभीर चोटे आई है, जबकि उस बाइक में पीछे बैठा व्यक्ति घटना के बाद बाइक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद वीरेंद्र सिदार के बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की खबर पाकर सकरी पुलिस भागी भागी पहुंची और किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया। वही मृतक वीरेंद्र सिदार के परिजनों को मुआवजा देने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...