रायपुर

विशाखापत्तनम रायपुर पैसेंजर में लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, क्रिकेट खिलाड़ी हुए थे लूट का शिकार…..24 घंटे के भीतर जीआरपी पहुँची आरोपियों तक

डेस्क

रायपुर- विशाखापत्तनम रायपुर पैसेंजर में क्रिकेट खिलाड़ियों से हुई लूट के मामले को 24 घंटे के भीतर रायपुर जीआरपी ने सुलझाते हुए, लूट के सामान के साथ 4 आरोपियों और नाबालिगों को पकड़ लिया है। मामले का खुलासा करते हुए रायपुर जीआरपी ने बताया कि 18 नवम्बर को भिलाई के खिलाड़ियों से रायपुर रेलवे स्टेशन के आउटर में विशाखापत्तनम रायपुर पैसेंजर में कुछ लोगों ने चाकू और डंडे से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमे खिलाड़ियों से 48000 मूल्य के 3 मोबाईल की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, प्रार्थी कार्तिक नायडू निवासी शांतिनगर भिलाई की रिपोर्ट के आधार पर जीआरपी रायपुर में घटना स्थल पहुँचकर पूरी जानकारी जुटाई जहाँ से आरोपियों के हुलिए के माध्यम उनके नाम का पता किया गया और फिर एक के बाद एक सभी आरोपियों को पकड़ा गया।

आरोपियों में हेमन्त सिक्का उर्फ टिंकू पिता मननू लाल सिक्का उम्र 19 वर्ष निवासी त्रिमूर्ति नगर शिव मंदिर के पास रायपुर, दीपक सिंह चौहान उर्फ छोटू पिता निर्मल सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी फोकट पारा रायपुर , आकाश चंद उर्फ अक्का उम्र 21 वर्ष निवासी दुर्गा नगर मकान न.365 सेक्टर 4 देवेन्द्र नगर रायपुर , मंगल तांडी पिता बुलाब तांडी उम्र 22 वर्ष निवासी जागृति नगर गली न. 328 रायपुर और दो अपचारी नाबालिग के कब्जे से तीन नग मोबाईल,एक स्टेपलर, एक नग गुप्ती , दो नग डंडा को जप्त कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...