मस्तूरी

मस्तुरी,मल्हार,पचपेड़ी थाना क्षेत्र में डीजल चोर सक्रिय…आधी रात को सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को बनाते है निशाना….देखिए चोरी की लाइव वीडियो

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक, ट्रेलर के ड्राइवर इन दिनों काफी परेशान है। पिछले माह से अज्ञात डीजल चोर काफी सक्रिय है। जो सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से सैकड़ो लीटर डीजल की चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी पेट्रोल पंप के पास मस्तूरी से लवन बलौदाबजार,रायपुर की ओर आने जाने वाले गाड़ियों के ड्राइवर रात हो जाने के कारण मस्तूरी से,जोंधरा मार्ग पर कही भी अपनी गाड़ी साइड में खड़ी करके आराम करते है। लेकिन देर रात ट्रको के डीजल टैंक को तोड़ अज्ञात लोगो द्वारा सैकड़ो लीटर डीजल की चोरी कर ली जाती है। जब सुबह ड्राइवर नींद से जागते है तब पता चलता है की गाड़ी से डीजल की चोरी हो चुकी है ।

मस्तुरी थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क एवं चिल्हाटी पेट्रोल पंप के पास से मस्तूरी, पचपेड़ी थाना क्षेत्र से अब तक लगभग दर्जन भर से ज्यादा बार डीजल चोरी की वारदात हो चुकी है।थाने का चक्कर लगाने से तय समय में माल डीलीवर नही होने के डर से ड्राइवर थाने में शिकायत देने से डरते है। जिसका फायदा अज्ञात डीजल चोरों को मिल रहा है। फिर भी आसपास के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जाती है, फिर भी पचपेड़ी थाना पुलिस ,पेट्रोलिंग पार्टी इस ओर ध्यान नही दे रही है जिससे सड़क से गुजरने वाले ट्रको के ड्राइवर भय में रहते है।

मल्हार बस स्टेंड में खड़े ट्रक से सैकड़ो लीटर डीजल हुई पार

बीती रात मल्हार बस स्टेंड में खड़े कैप्सूल ट्रक वाहन क्र CG 22 J 3108 से सैकड़ो लीटर डीजल की चोरी हो गई। चोरी की सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बीती रात करीब 2 बजे के आसपास 4 अज्ञात व्यक्तियों ने डीजल टैंक का ताला तोड़कर 2 बड़े बड़े जरीकेन में सैकड़ो लीटर डीजल की चोरी कर आराम से रफ्फूचक्कर हो गए, जिन्हें पुलिस की गस्त की भी कोई फिक्र नही थी।

error: Content is protected !!
Letest
होली के रंग में खून की छींटें... रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्याकांड से दहला जिला, पुलिस की कार्र... होली में हुड़दंग मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भेजे गए जेल क्राइम ब्रांच बनकर 1.50 लाख की मांग, 54 हजार वसूले…झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, 3 आरोपियों... रायगढ़: 3 हजार उधार की रकम वसूलने हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट... आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी... किसान के खाते से 98 हजार रुपये पार मुंगेली: रास्ता रोककर हत्या का प्रयास करने वाला लूटपाट गिरोह बेनकाब.. पुलिस ने तीन आरोपीयो को धर दबो... 6 लाख दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...3 लाख की सोने की माला बरा... NH-130 पर खड़ी हाईवा से टकराकर ट्रक ड्राइवर की मौत...लापरवाही बनी फिर एक मौत की वजह मल्हार क्षेत्र में युवती की आत्महत्या का मामला...प्रेमी के घर मिली थी सदिग्ध लाश, पुलिस ने आरोपी प्र... नशे में तालाब में डूबकर 2 युवकों की हुई मौत...7 दोस्त पहुँचे थे पार्टी मनाने,