रायपुर

मां ने दुधमुंहे बच्चे को फेंका पानी में और फिर खुद लगाने लगी पुल से छलांग, मौजूद लोगों ने बचाई मां बच्चे की जान…पति से परेशान होकर कर रही थी आत्महत्या

डेस्क

रायपुर- महादेवघाट में घटी इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी है, जिसने भी इस घटना को देखा है उनके रोंगटे खड़े हो गए, वही इस घटना में मां और बच्चे की जान मौजूद लोगों ने बचा ली है, दरअसल महादेवघाट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे को पुल से नीचे पानी मे फेंक दिया और फिर खुद पुल से कूदने वाली ही थी की मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया वही अपनी जान जोखिम में डालकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बच्चे को भी बचा लिया। घटना के बाद लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी और माँ बच्चे को पुलिस को सौप दिया। महिला से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि महिला अपने पति से परेशान थी जो यहां आत्महत्या करने आई थी। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में परिजनों से संपर्क कर महिला को समझाने की कोशिश में जुटी थी।

error: Content is protected !!
Letest
पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव...