भाठापारा

चरित्र संदेह की वजह से पुजारी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…..पहले धारदार हथियार से की हत्या फिर लाश को किया आग के हवाले

रमेश राजपूत

भाटापारा/बलौदाबाजार—भाटापारा जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहाँ ग्राम धौराभाटा स्थित साईं मंदिर के भीतर पुजारी ने अपनी धर्मपत्नी की धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। जिसके बाद उसने लाश को परिसर के भीतर ही बने एक कमरे में आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पुजारी की गिरफ्तारी हो चुकी है और पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि वारदात बीती रात की है, जब सांई मंदिर स्थित परिसर के भीतर बनाए गए पुजारी कक्ष में निवासरत पुजारी ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

इसके बाद भी पुजारी को संतोष नहीं हुआ, तो उसने अपनी पत्नी की लाश को आग के हवाले कर दिया, जिससे पुजारी के कमरे का हाल बेहाल हो चुका है।इस मामले में भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी रौशन राजपुत ने बताया कि घटना देर रात की है, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी पुजारी को हिरासत में तत्काल ले लिया गया था।

शव का पंचनामा कर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हत्या के पीछे वजह के तौर पर पत्नी पर चरित्र संदेह की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय पुजारी के बच्चे और साथ में साला-साली भी थे, लेकिन उन्होंने बीच बचाव क्यों नहीं किया या फिर परिस्थितियां क्या थीं, इस बारे में खुलासा बाकी है फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार