रायपुर

सरपंच का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से, जनता ही चुनेंगी अपना पंच, सरपंच….भूपेश केबिनेट ने लिया फैसला

रमेश राजपूत

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 (क्रमांक 1 सन् 1994) की कतिपय धाराओं में संशोधन का प्रस्ताव, वही इस बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आगामी पंचायत चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे, मतलब पंच और सरपंच का चुनाव सीधे जनता करेगी, साथ ही अब पाँचवी पास होने पर ही चुनाव लड़े जा सकने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा और भी कई प्रस्तावों पर निर्णय लिए जिसमे रायगढ़ में नंद कुमार पटेल के नाम पर विश्वविद्यालय खोला जाएगा। कैबिनेट के एक अन्य महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्रदेश के दिव्यांगों को पंचायत में स्थान दिया गया है। यदि वे चुन कर नहीं भी आ पाते तो भी पंचायत में उन्हें जगह दी जाएगी। वही उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय विधेयक 2019 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया और यह विश्वविद्यालय महात्मा गांधी के नाम पर होगा। छत्तीसगढ़ विधान मण्डल सदस्य निरर्हता निवारण (संशोधन) अधिनियम 2019 में संशोधन विधेयक, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में संशोधन-रायगढ़ में नये विश्वविद्यालय की स्थापना का अनुमोदन किया गया। यह विश्वविद्यालय स्व. नंद कुमार पटेल के नाम पर होगा।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...