रायगढ़

दर्शन करने गए बाइक सवार से ब्लेड अड़ाकर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने मोबाईल और रकम की बरामद,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – मंदिर से घर लौटते समय श्रद्धालु के साथ लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को खरसिया पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली है जिनके कब्जे से लूट के मोबाइल और रकम बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बंदोरा निवासी धीरज गबेल ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 06 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे बाइक से खरसिया के पहाड़ी काली मंदिर दर्शन के साथ घूमने गया था। मंदिर से लौटते समय मंदिर के नीचे पुराने गोदाम के पास चार अज्ञात युवकों ने उसे धमकाया और लूटपाट की। धमकाने के दौरान एक युवक ने ब्लेड दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फिर उसके मोटोरोला जी51 मोबाइल (कीमत ₹14,000) और ₹1,000 नकद छीन कर फरार हो गए। इधर मामले में खरसिया पुलिस ने आरोपियों की खोजबिन शुरू की। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर मौहापाली, खरसिया में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। जहा मौहापाली निवासी सूरज सोनवानी उर्फ चिल्लू, मोंटी चौहान, दिगंबर पटेल और जयनंद धर्मा से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उन्होंने ने लूटपाट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। जिसके बाद उनके पास से घटना में प्रयुक्त ब्लेड, लूटा हुआ मोबाइल और नकदी बरामद की गई है।इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी एसआई संजय नाग, एएसआई मनोज पटेल, हेड कांस्टेबल अशोक देवांगन, कांस्टेबल कीर्ति सिदार, सोहन यादव और साविल चंद्रा शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...