बिलासपुर

क्रेडिट कार्ड में लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी….लिंक क्लिक करते ही एकाउंट से पैसे पार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं जहां शातिर ठग तरह तरह के पैंतरे अपनाते हुए लोगों को लाखों का चूना लगा रहे हैं, एक ऐसा ही ताजा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सामने आए हैं जहां क्रेडिट कार्ड के लिमिट बढ़ाने का झासा देकर शातिर ठगो ने आरोपी से करीब 2 लाख रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सिटी थाने में दर्ज कराई है जहां शांति विहार गणेश नगर सिरगिट्टी निवासी रजनीकांत रात्रे के मोबाइल नंबर पर 4469055589 कॉल आया। जिसमे शातिर ठगो ने प्रार्थी को उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड के क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर प्रार्थी के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसे क्लिक करते ही प्रार्थी के खाते से पहली बार में 50 हजार और दूसरी बार में 48500 रूपए कट गए। जिसके बाद प्रार्थी ने एसबीआई हेल्प लाइन नंबर में कॉल कर अपने खाते को लॉक कराया। उसके बाद वह घटना की शिकायत करने एसबीआई बैंक पहुंचा।

जहां पता चला की उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 50899 रूपये और 49882 रूपये कट गए थे। जब बैंक से प्रार्थी को मदद नहीं मिली तो उसने अपने साथ हुई एक लाख नीन्यानबे हजार दो सौ एक्यासी रूपये की ऑनलाईन ठगी की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। इधर प्रार्थी की शिकायत के पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...