बिलासपुर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की हुई शुरुआत, चाक चौबंद व्यवस्था के साथ अधिकारियों ने उपार्जन केंद्रों का लिया जायजा, प्रदेश में 85 लाख मीट्रिक टन तक धान खरीदने की गई है व्यवस्था…

रमेश राजपूत

बिलासपुर– धान खरीदी का इंतेजार कर रहे किसानों के लिए 1 दिसम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई, जिले के 130 धान खरीदी केंद्रों में विधिवत इस प्रक्रिया की शुरुआत की गई, जहाँ बड़ी मात्रा में धान की खरीदी पहले ही दिन की गई। पूरे प्रदेश में किसानों से धान खरीदी के लिए 27 जिलों में 2200 खरीदी केंद्र बनाए गए है, जहाँ एक साथ खरीदी की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान बिलासपुर जिले के कई केंद्रों में जिला कलेक्टर डॉ संजय अलंग सहित जिला सहकारी बैंक सीईओ श्रीकांत चंद्राकर एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उपार्जन केंद्रों में पहुँचकर व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

बढ़ी पंजीकृत किसानों की संख्या

राज्य में इस बार किसानों के पंजीयन की संख्या, धान का रकबा और धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ गया है। इस वर्ष 19 लाख 62 हजार 739 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। धान का रकबा भी बढ़कर 27 लाख 51 हजार 688 हेक्टेयर हो गया है। जिसे देखकर राज्य सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य भी 85 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। धान खरीदी केंद्रों में विशेष निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। ताकि बाहर का धान ना बिक पाये।

अंतर की राशि पर किसानों में असमंजस

अभी धान खरीदी समर्थन मूल्य 1815 और 1835 रुपए प्रति क्विंटल पर की जाएगी। शेष राशि राज्य सरकार न्याय योजना के तहत प्रदान करेगी, इसके तहत ही सभी किसानों के खाते में अंतर राशी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। लेकिन किसानों तक स्पष्ट जानकारी नही पहुँचने की वजह से असमंजस की स्थित है किसान 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी होने की आस से अपनी फसल लेकर पहुँच रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार