छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा जेल से छूटने के बाद अजीत अपार्टमेंट से की थी चोरी

नतीजतन एक बार फिर से वह अपने उस ठिकाने पहुंच गया जो उस जैसे चोर के लिए बिल्कुल मुफीद जगह है, हमारा मतलब जेल से है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कहते हैं चोर चोरी से जाए पर हेरा फेरी से न जाए। एक बार जरायम पेशे में उतरने के बाद शराफत की जिंदगी रास नहीं आती। ऐसा ही एक अपराधी जेल से छूटने के 1 दिन बाद ही फिर अपराध को अंजाम देने में जुट गया।
बिलासपुर कर्बला अजीत अपार्टमेंट में रहने वाले मनोज पाल 4 फरवरी की शाम रोज की तरह दफ्तर से लौटे और अपने अपार्टमेंट में अपनी बजाज पल्सर बाइक खड़ी कर घर के अंदर चले गए। रात को खाना खाने के बाद करीब 12:00 बजे जब वे बाहर आए तो देखा कि उनकी मोटरसाइकल उस जगह नहीं है जहां उन्होंने खड़ी की थी । आसपास तलाशने के बाद भी जब मोटरसाइकिल नहीं मिली तो उन्होंने कोतवाली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही थी कि तभी उसे मुखबिर से सूचना मिली कि मेला पारा चांटीडीह निवासी आदतन बदमाश हीरालाल ध्रुव एक मोटरसाइकिल में कुछ दिनों से घूम रहा है ।संदेह के आधार पर पुलिस उसको पकड़ कर ले आई । पूछताछ में उसने अजीत अपार्टमेंट से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने हीरालाल ध्रुव के पास से चोरी की बजाज पल्सर 135 सीसी बाइक क्रमांक सीजी 10 N 1820 जप्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
खास बात यह है की आदतन अपराधी हिरालाल ध्रुव इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल की सजा काट रहा था। जो 2 फरवरी को ही जेल से छूटा था और 4 फरवरी को ही उसने मोटरसाइकिल चोरी कर ली ,यानी बमुश्किल वो 1 दिन ही शराफत की जिंदगी गुजार पाया। नतीजतन एक बार फिर से वह अपने उस ठिकाने पहुंच गया जो उस जैसे चोर के लिए बिल्कुल मुफीद जगह है, हमारा मतलब जेल से है।

error: Content is protected !!
Letest
घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा...