रायपुर

दोहरे हत्याकांड की वजह बनी बेवफाई, प्रेमी ने योजना बनाकर दिया था घटना को अंजाम….

रमेश राजपूत

रायपुर- राजधानी में पिछले दिनों हुई दो युवतियों की हत्या के मामले में राजधानी की पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिसमे से एक युवक युवती का प्रेमी था, जिसने बेवफ़ाई की शंका पर साजिश के तहत दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था, राजधानी के टिकरापारा इलाके में हुए इस हत्याकांड में मंजू और मनीषा सिदार की हत्या उनके रूम में ही धारदार हथियार से हुई थी, जिसके बाद पुलिस की जाँच में हत्यारों की फुटेज सीसीटीवी से डिटेक्ट की गई और मामले का खुलासा किया गया है। जिसमें मुख्य आरोपी सैफ खान और मृतिका मंजू के बीच प्रेम संबंध का खुलासा हुआ है, आरोपी युवक सैफ और मंजू के लिव इन मे रहने की बात भी सामने आई है, आरोपी सैफ मंजू पर शक करता था कि उसका किसी और युवक से संबंध है और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची और अपने प्यार को ही मौत के घाट उतार दिया।

टिक टॉक वीडियो की बात भी आ रही सामने

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों के बीच सब ठीक था, लेकिन मंजू ने किसी अन्य युवक के साथ टिक टॉक पर वीडियो बनाया था, इसी बात को लेकर सैफ गुस्सा हो गया था। इसी वीडियो को देखकर सैफ ने युवती की हत्या का प्लान तैयार किया था। युवती की हत्या के लिए बनाए प्लान के तहत मिलने के बहाने अपने दोस्त के साथ युवती के घर पहुंचा, और मृतक युवती पर किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाने लगा। इसके बाद दोनों में जमकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ी की सैफ ने युवती के पर पर हमला कर दिया, जिससे युवती की मौत हो गई। इस दौरान युवक को हमला करते देख मौके पर मौजूद युवती की बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी सैफ ने युवती की बहन पर भी हमला कर दिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान यह भी बताया गया, कि आरोपी सैफ अपचारी बालकों को पैसे देकर वारदात को अंजाम देने के लिए लेकर आया था। आरोपियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में मुख्य आरोपी सैफ खान और गुलाम मुस्तफा और देवनारायण ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था दोहरे हत्या कांड के मुख्य आरोपी सैफ मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला है।वहीं दूसरा आरोपी गुलाम मुस्तफा पिता शेख़ अब्दुल कादिर चांदमारी पहाड़ किनारे जिला रायगढ़ का रहने वाल है वहीं तीसरा आरोपी नाबालिग है। एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि गुलाम मुस्तफा उर्फ काली को पेंड्रा से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी सैफखान को सतना से गिरफ्तार किया गया है। वही नाबालिग को रेकी के लिए बाहर खड़ा किया था जिसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...