मुंगेली

अवैध रूप से गाँजे की तस्करी कर रहे दो मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से 50 किलोग्राम गाँजा जब्त, सेंट्रो और स्विफ़्ट कार भी बरामद

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले की पुलिस ने 2 दिनों में 2 बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों से कुल 50 किलोग्राम गाँजा को जब्त किया गया है, जिनसे 2 कार भी गाँजे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में 21.05.2023 को थाना मुंगेली को मुखबिरों से एक सफेद सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 10 एफए 3915 में अवैध मादक पदार्थ गांजा पथरिया की ओर से बाईपास रोड मुंगेली होते हुए पण्डरिया की ओर जाने कि सूचना मिली, जिस पर सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा नवागढ रोड चौराहा लिलवाकापा के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों भुनेश चन्द्राकर एवं तोरन साहू को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 30 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 150000/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त सेंट्रो कार कीमती 400000/- रूपये कुल कीमती 550000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 213/2023 धारा 20(ब) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इसी प्रकार दूसरे मामले में सरगांव पुलिस को मुखबिरों से एक मारूती स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 एम एक्स 5822 में मादक पदार्थ गांजा परसदा मस्तुरी से ग्राम पेण्ड्री-स, बदरा-ब की ओर आने की सूचना पर थाना सरगांव द्वारा तत्काल ग्राम पेण्ड्री-स मोड गणेश राईस मिल के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों मोतीलाल यादव उर्फ दउवा यादव, पिंटू यादव, विनोद यादव के कब्जे से 20.9 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 167000/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार कीमती 500000/- रूपये कुल कीमती 667000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 78/2023 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...