बिलासपुर

शातिर मोबाइल चोर आया पुलिस की पकड़ में, कब्जे से कई मोबाइल बरामद….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- चिंगराजपारा अमरैया चौक के पास बिंदु बाड़ा में रहने वाले रमेश कुमार जायसवाल ने 13 मार्च को सरकंडा थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने रिपोर्ट में लिखा है कि 11 मार्च की रात को अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद वह घर में सोया हुआ था। उसने अपना मोबाइल चार्जिंग में लगा रखा था। उसके दोस्त करण ने भी अपना मोबाइल वहीं चार्जिंग में लगा रखा था। सुबह 4 बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि चार्जिंग में लगे दोनो मोबाइल गायब थे। इस मामले में जूर्म दर्ज कर पतासाजी में लगी पुलिस टीम को मुखबिर से पता लगा कि चिंगराजपारा निवासी शाहबाज खान मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस पर सरकंण्डा पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पहले तो उसने इनकार किया लेकिन बाद में उसने दोनों मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। तब पुलिस ने उससे उक्त दोनों मोबाइल के साथ ही एक लाख 20 हजार रुपए कीमत के कुल छह चोरी के मोबाइल भी बरामद कर लिए।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,