पेण्ड्रा

पेंड्रा में पकड़ा गया फर्जी वोटर, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया कब्जे में, एफआईआर के निर्देश

डेस्क

पेंड्रा- नगर पालिका आम निर्वाचन 2019 अंतर्गत जिले के नगर पंचायत पेण्ड्रा के मतदान केन्द्र क्रमांक 11 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में मतदान के दौरान वार्ड क्रमांक 11 के मतदाता सूची के सरल क्रमांक 431 में दर्ज मतदाता गगन लाल अग्रवाल जो वर्तमान में बिलासपुर में है, उनके नाम से ग्राम बचरवार के निवासी विकास साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 20 वर्ष के द्वारा फर्जी मतदान किया गया।

इस संबंध में लिखित शिकायत वार्ड क्रमांक 11 के प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद पसारी के निर्वाचन अभिकर्ता शिवचरण पसारी द्वारा की गई है। इस केन्द्र के पीठासीन अधिकारी संजय कुमार दुबे की सूचना पर आरोपी विकास साहू को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है तथा उसका कृत्य निर्वाचन संबंधी अपराध भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 171(घ) निर्वाचनों में प्रतिरूपण के अंतर्गत आने के कारण आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु रिपोर्ट पुलिस थाना पेण्ड्रा को भेजी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...