रायपुर

बहुमत के बाद भी भाजपा को मिली करारी हार ,  22 में से 13 पार्षद होने के बाद भी नही बना पाई अपना अध्यक्ष , 20 साल बाद हुई कांग्रेस की वापसी

देवेन्द्र निराला

रायपुर- तिल्दा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में हारी हुई बाजी को जीतकर कांग्रेस ने अपना झंडा गाड़ दिया। 20 साल बाद तिल्दा नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा हुआ , निर्वाचित पार्षदों की संख्या से दोगुने से ज्यादा वोट हासिल कर कांग्रेस की लेमिक्षा गुरु अध्यक्ष पद पर काबिज हुई। मुख्यमंत्री ने इस जीत को कांग्रेस की बड़ी जीत मानते हुए लेमिक्षा गुरु,गुरु बालदास साहेब को मिठाई खिलाकर बधाई दी। तिल्दा नगर पालिका में भाजपा के 13 पार्षद निर्वाचित हुए हैं , वहीं कांग्रेस के महज 6 पार्षद ही विजयी हुए। बावजूद इसके कांग्रेस ने फिर भी दांव खेलते हुए लेमिक्षा गुरु को अध्यक्ष पद के लिए उतारा , वहीं दूसरी ओर भाजपा ने पूरे विश्वास के साथ कृष्णा शर्मा को मैदान में उतारा। लेकिन उत्साह से लबरेज भाजपा की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया , जब परिणाम सामने आया। 6 पार्षद वाली कांग्रेस के पक्ष में 15 वोट पड़े , वहीं दूसरी ओर भाजपा को केवल 7 वोट पड़े।

इस तरह से चुनाव में आधे भाजपा पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए कांग्रेस की लेमिक्षा गुरु के पक्ष में मतदान करते हुए उन्हें अध्यक्ष के पद पर बैठाकर कांग्रेस के 20 सालों का सूखा खत्म कर दिया। हालांकि उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा अपनी साख बचाने में कामयाब रही। भाजपा के विकास सुखवानी को उपाध्यक्ष बनाया गया। नगर पालिका तिल्दा में कुल 22 वार्डों में पार्षदों का चुनाव हुआ जिसमें भाजपा से 13 कांग्रेस से 6 जनता कांग्रेस से 2 और 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष बनने पर लेमिक्षा गुरु ने सभी को साथ में लेकर कार्य करने व विश्वास पर खरा उतरने की बात कही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त...