दंतेवाड़ा

अनियंत्रित स्कॉर्पियो टकराई पेड़ से, 6 लोगों की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर…11 लोग थे सवार

डेस्क

दंतेवाड़ा- बारसूर-गीदम मार्ग पर राम मंदिर के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियों के पेड़ से टकरा जाने की वजह से वाहन में सवार 6 लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने और 3 लोगो के गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है, मामले में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को गीदम और 3 को दंतेवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मृतक और घायल हौरनार गांव के रहने वाले हैं, घटना इतनी जबरदस्त है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, बताया जा रहा है कि स्कार्पियों वाहन क्रमांक सीजी 17 केएन 1549 जगदलपुर की है, जिसमें 11 लोग सवार थे, जिसमें से 4 लोग गीदम हौरनार गांव और 7 जगदलपुर के रहने वाले हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...