बिलासपुर

फर्जी राशनकार्ड बनाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, लॉगइन आईडी का दुरुपयोग कर बना डाले 1613 राशनकार्ड…. अवैध एंट्री की खबर पर दर्ज हुई थी शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- नगर निगम क्षेत्र में राशनकार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान अवैध रूप से राशनकार्ड बनाने की गड़बड़ी पकड़ में आई थी, जिसमे खाद्य विभाग द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है और इस मामले का खुलासा किया है, जिसमे तालापारा निवासी सद्दाम हुसैन ने खाद्य विभाग की लॉगइन आईडी और पासवर्ड का गलत इस्तेमाल किया और अवैध रूप के राशनकार्ड के लिए 1613 लोगों के नाम डाटा एंट्री कर दिया था।

आईपी एड्रेस बना सुराग

मामले में जांच कर रही सिविल लाइन पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पाया कि यह अवैध एंट्री अक्सर रात के समय में हुई, जो कि विभाग कार्य नही है, लिहाज़ा पुलिस ने उस आईपी एड्रेस की जानकारी निकाली जो एक मोबाईल फोन की थी, जिसे ट्रेस किया गया और आरोपी को पकड़ा गया।

कूटरचना के उपकरण जब्त

पुलिस ने जब आरोपी सद्दाम हुसैन को पकड़ा तो उसके पास से सभी कूटरचना के समान भी मिले है जिसमे लैपटॉप, बायोमेट्रिक मशीन, सील मोहर, राशनकार्ड, आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी, मोबाइल, सिम आदि शामिल है। फ़िलहाल आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी ने आशिक संग रची साजिश...पति को रास्ते से हटाया...प्यार, धोखा और मौत, खौफनाक साजिश का पुलिस ने ... चलो अयोध्या: 1 मार्च से पुलिस मैदान में पंजीयन....25 मार्च को 1008 रामभक्त होंगे रवाना साहिल भाभा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी, नेतृत्व का जताया आभार अवैध रेत कारोबार पर पुलिस का बड़ा अटैक.. अकलतरा में 14 हाईवा जप्त, चालक और मालिकों पर हुई कार्रवाई मेला देखने आए युवक की हत्या का मामला... 2 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, चाकू-खून सने कपड़े बरामद अमेरी में लूट और मारपीट की वारदात... विरोध करने पर ड्राइवर पर हथियार से हमला, मल्हार की युवती की धनगंवा के एक घर में फांसी पर लटकी मिली लाश.... संदिग्ध मौत से सनसनी सीपत: जंगल की रखवाली फेल....वन विभाग बेखबर, लकड़ी तस्करों को सीपत पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, सागौन लक... VIDEO बिलासपुर: मौत बनकर रॉन्ग साइड से सामने आई ट्रेलर, सकरी बाईपास में दर्दनाक हादसा.. स्कॉर्पियो स... चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर चोट लगने से युवक हुआ घायल, सिम्स में उपचार जा...