पचपेड़ी

अवैध शराब बिक्री पर पचपेड़ी पुलिस ने फिर की कार्रवाई….एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शराब जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 67 पाव (कुल 12.600 लीटर) देशी प्लेन शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 5360 रुपये आंकी गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जोंधरा में एक युवक अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करण थवाईत पिता स्व. विजय थवाईत उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जोंधरा को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के विरुद्ध निरंतर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसे अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...