महासमुंद

पड़ोसी ही निकला हत्या का षड्यंत्रकारी, सुपारी देकर कराई हत्या….आखिरकार पहुँचा सलाखों के पीछे

डेस्क

सरायपाली – फिरौती के पैसे नही मिलने पर युवक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को सरायपाली पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले में सरायपाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 जनवरी को ग्राम आंवलाचक्का के रहने वाला ठण्डाराम यादव किसी काम से अपने बाईक में घर से निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर लौटा ही नही। इस घटना से ठण्डाराम यादव के परिजनों को किसी अनहोनी की आंशका हुई उन्होंने तत्काल ही सरायपाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले कि गंभीरता को देखते हुए,तुरंत जाच शुरू की। तब कुछ समय बाद पुलिस को जानकारी मिली कि ठण्डाराम यादव की बाइक भंवरपुर चौकी क्षेत्र के जमदरहा के पास जली हुई लावारिस हालत में पड़ी मिली। इधर अपहरणकर्ताओं ने ठण्डाराम के परिजनों से पत्र के माध्यम से 7 लाख रु फिरौती मांगा और नही देने पर ठण्डाराम की हत्या करने कि धमकी दी गई।

वही पुलिसिया तफ्तीश में धमकी भरे पत्र की जांच से पुलिस आरोपियों तक तो पहुंच गए,लेकिन तब तक आरोपियों ने ठंडा राम यादव को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस गिरफ्त मेंं आने के बाद आरोपियों ने सराईपाली पुलिस को घटनास्थल की जानकारी दी। जिसके बाद सराईपाली पुलिस ने घटनास्थल झारबन्द नाले के पास पहुंचकर ठण्डाराम के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपसी रंजिश बनी मौत की वजह..

सूत्रों की माने तो ग्राम आंवलाचक्का में रहने वाले ठण्डाराम यादव के पड़ोसी बसंत चौहान किसी बात को लेकर रंजिश रखता था। बसंत ने ठण्डाराम यादव के मौत का षड्यंत्र रचा था। अपने मंसूबों को पूरा करने बसंत ने 81 हजार की सुपारी देकर अपने पड़ोसी ठण्डाराम यादव को ही मौत के घाट उतरवा दिया।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...