अवर्गीकृतबिलासपुर

शिक्षाकर्मियों के संविलियन का रास्ता साफ, प्रदेश सरकार ने जारी किए निर्देश….4 जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर, लगे आचार संहिता के कारण 2020 में होने वाले शिक्षकों के संविलियन को लेकर बने संशय की स्थिति साफ हो चुकी है। शासन ने नए साल पर प्रदेश भर के शिक्षाकर्मियों को लेकर संविलियन की प्रक्रिया के लिए आदेश जारी करते हुए,उन्हें नए साल का तोहफा दिया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में 4 जनवरी से संविलियन की प्रक्रिया प्रदेशभर से शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत क्रमशः 28 जनवरी तक प्रदेशभर के आठ वर्ष के कार्यकाल पूरा कर चुके शिक्षाकर्मियों को संविलियन किया जाएगा। आंकड़ों की मानें तो जनवरी 2020 में प्रदेशभर के करीब 7 हजार शिक्षा कर्मियों का संविलियन होना था। इसके तहत बिलासपुर जिले में वर्ग तीन,दो,एक मिलाकर लगभग 350 शिक्षा कर्मियों का संविलियन होना था। वही अब तक प्रदेश के करीब 1 लाख 24 हजार शिक्षा कर्मियों का संविलियन हो चुका है,तथा जनवरी 2020 में पहले से तय नियम के तहत करीब 7 हजार शिक्षा कर्मियों का संविलियन होगा। जिसे मिलाकर कुल 1 लाख 40 हजार शिक्षा कर्मियों में से 1 लाख 31 हजार शिक्षा कर्मी जनवरी 2020 तक शिक्षा विभाग में शामिल हो जाएंगे। जिसके बाद केवल 9 हजार शिक्षा कर्मी ही 8 वर्ष के बंधन के कारण संविलियन से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में प्रदेश सरकार से सभी वंचित शिक्षाको को एकसाथ संविलियन करने की मांग जा रही है। लेकिन शासन के द्वारा जारी आदेश में छुटे हुए शिक्षाकर्मियों को लेकर कोई निर्देश नही दिया गया है।

संविलियन से छुटे केवल 9000 शिक्षाकर्मी

एक जनवरी 2020 के बाद संविलियन से करीब नौ हजार शिक्षाकर्मी बचेंगे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले सभी शिक्षाकर्मियों के संविलियन का वादा किया था। इसके बाद भूपेश बघेल सरकार ने अपना वादा निभाया।
संविलियन को लेकर वादा निभाया वर्त्तमान सरकार ने..
छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पहले चरण में आठ साल की सेवा पूरी करने वाले एक लाख दस हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया था। दूसरे चरण में तीन हजार शिक्षाकर्मियों को शिक्षा विभाग में शामिल किया गया। राज्‍य सरकार के इस निर्णय से शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। शिक्षा कर्मियों के संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार ने अपना वादा निभाकर बेहतर काम किया है। इससे न केवल शिक्षाकर्मियों को प्रोत्‍साहन मिलेगा वरन वे बेहतर काम के प्रति भी प्रेरित होंगे।
error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...