बिलासपुर

दुष्कर्म का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार…. फेसबुक पर दोस्ती कर लिया था झांसे में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- फेसबुक में दोस्ती कर बाद में युवती के साथ दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से पकड़ कर लाई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती राजनांदगांव जिला की रहने वाली है। युवती ने खैरागढ़ में बलात्कार का आरोप दर्ज कराया था, युवती के अनुसार महेशपुर हरियाणा निवासी आरोपी संदीप यादव से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई। दोनो के बीच लम्बे समय तक बातचीत के बाद प्यार हो गया। आरोपी संदीप ने उसे 8 नवम्बर 2019 को बिलासपुर में तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित होटल शिवनेरी में बुलाया। आरोपी ने हॉटल में शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद उसने फरवरी 2021 में भी होटल शिवनेरी बुलाया और शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इस दौरान युवती की तस्वीर आरोपी ने ले ली। जब युवती ने उससे शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवती की फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद युवती ने पुलिस को इसकी शिकायत की जिसके बाद खैरागढ़ में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध कराया तारबाहर थाना को विवेचना डायरी वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से भेजा गया है। इधर मामले में आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर 23 सितंबर को आरोपी के गृह ग्राम पंचकुला महेशपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...