मस्तूरी

मस्तूरी :- किसान की जमीन पर मिशन कर रहा कब्जा…स्टे के बावजूद जारी है निर्माण कार्य, राजस्व विभाग बना मूक दर्शक, कोई नही रोकने वाला

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी तहसील अंतर्गत एक किसान के नाम पर दर्ज उसकी निजी जमीन पर इंचार्ज जोसेफ़ थॉमस मिशन ग्राम भनेसर द्वारा अपना अधिकार बताकर जबरिया कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रताड़ित किसान ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ग़ौरतलब है कि किसान जीवन कैवर्त पिता हीरालाल निवासी ग्राम भेलाई की जमीन ग्राम खुडुभाटा पटवारी हल्का नंबर 27 में खसरा नंबर 384/1 रकबा 0.42 एकड़ स्थित है जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, जिस पर इंचार्ज जोसेफ़ थॉमस मिशन ग्राम भनेसर द्वारा अपना अधिकार बताकर जबरिया कब्जा किया गया जा रहा है,

वही उक्त जमीन पर दीवार खड़ी कर आधिपत्य जताया जा रहा है, जिसे हटाने किसान जीवन लाल परेशान है, वही उन्होंने इसकी शिकायत भी तहसीलदार के समक्ष की है, जिस पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने अपनी कार्रवाई करते हुए यथास्थिति का आदेश जारी किया था,

बावजूद इसके इंचार्ज जोसेफ़ थॉमस मिशन ग्राम भनेसर के द्वारा जबरिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

हाईकोर्ट का आदेश 45 दिनों में हो सीमांकन..

मामले में हाईकोर्ट से आदेश जारी की गया है कि 45 दिनों में याचिकाकर्ता सहित किसान की जमीन का सीमांकन कर बताए और याचिकाकर्ता के खिलाफ किसी भी तरह का दंडात्मक कार्रवाई नही करने कहा गया है।

जबरिया निर्माण कार्य जारी..

मामले में फिलहाल हाईकोर्ट आदेश पर 45 दिनों में सीमांकन होना है लेकिन इस दौरान भी मिशन द्वारा मौके पर निर्माण कार्य कराते हुए, जमीन के मूल स्वरूप में परिवर्तन किया जा रहा है, जहाँ ट्रेक्टर से मेढ़ काट दिया गया है वही दीवार बनाई जा रही है। किसान के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश में तहसीलदार द्वारा जारी स्टे को नही हटाया गया है बावजूद इसके मिशन द्वारा किसान की जमीन का स्वरूप प्रभावित कर कब्जा किया जा रहा है, जिन्होंने इसकी शिकायत तहसीलदार, एसडीएम सहित पुलिस से भी की है, लेकिन कोई मदद नही मिल रही है।

राजस्व विभाग कह रहा लगा है स्टे…

मामले में मस्तूरी तहसीलदार प्रमोद पटेल से जानकारी ली गई तब उन्होंने कहा की प्रार्थी की मौके पर कोई भूमि नही है, फिर उन्होंने सीमांकन करने की बात कही और निर्माण कार्य के बारे में पूछा गया तब उन्होंने निर्माण कार्य बंद होना बताया जबकि मौके पर निर्माण कार्य जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...